- हिंदी समाचार
- व्यापार
- एसबीआई योनो शॉपिंग कैशबैक ऑफर; भारतीय स्टेट बैंक ने शॉपिंग कार्निवल के नए संस्करण की घोषणा की
विज्ञापन से परेशान है? बिना विज्ञापन खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली26 मिनट पहले
- कॉपी लिस्ट
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक बार फिर Yono (योनो) ऐप से खरीदारी करने पर कैशबैक का ऐलान किया है। यह ऑफर गुरुवार यानि 4 मार्च से शुरू होगा जो 7 मार्च तक चलेगा। एसबीआई ने बताया कि कैशबैक पाने के लिए ग्राहक को तय नियम और शर्तों का पालन करना होगा। पिछले कुछ महीनों से हर महीने की शुरुआत में SBI ऐसा ही विशेष ऑफर दे रहा है।
4 दिन का विशेष ऑफर
एसबीआई ने टेलिफोन के जरिए जानकारी दी है कि 4 से 7 मार्च तक उसका स्पेशल ऑफर चलेगा। इस दौरान योनो ऐप से पेमेंट करने पर बंपर छूट मिलेगी। एसबीआई के कैशबैक ऑफर का फायदा कई नामी-गिरामी ब्रांड्स को मिलेगा। अमेजन, अपोलो, ईएमटी, ओयो, रेमंड और वेदांतू का पेमेंट एसबीआई योनो ऐप से करने पर आपकी बहुत से पैसे बच जाएंगे।
योनो ऐप पर मिल रहे ये ऑफर
- योनो ऐप के जरिए अमेजन पर अगर आप खरीदारी कर रहे हैं तो उसकी पेमेंट योनो के जरिए करें। इससे आपको एक्सट्रा 7.5% का कैशबैक मिलेगा।
- ऑफ़लाइन कंपनी की कंपनी EaseMyTrip.com के जरिए फ्लाइट टिकट, होटल, बस टिकट और हॉलिडे पैकेज बुक कराने पर 850 रुपए तक छूट मिलेगी।
- ऑफ़लाइन डॉ और फॉर्मेसी ऐप के जरिए डॉक्टर्स को दिखाने या दवाईयां खरीदने के लिए योनो के जरिए भुगतान करने पर 20% तक की छूट मिलेगी।
- कपड़ों की खरीदारी के लिए अगर आपने रेमंड के कपड़े पसंद किए हैं तो इसके लिए योनो के जरिए पेमेंट करने पर 20% तक छूट मिलेगी।
- वेदांतु के माध्यम से कुछ सीख रहे हैं तो उसकी पेमेंट अगर योनो से कर रहे हैं को 50% के साथ 25% का प्रस्ताव मिलेगा।
- ओयो होटल्स की बुकिंग के लिए योनो ऐप से पेमेंट करने पर 50% का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा।
49 करोड़ ग्राहक SBI के हैं
एसबीआई के पास 49 करोड़ ग्राहक हैं। उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोजाना 4 लाख ट्रांसजेक्शन होते हैं। वर्तमान में यद्यपि 55% ट्रांसजेक्शन डिजिटल स्टोर से ही हो रहा है। इसमें से आधे ट्रांसजेक्शन योनो पर होता है। इसके योनो पर 2.76 करोड़ ग्राहक हैं।
2017 में लॉन्च हुआ था योनो ऐप
योनो ऐप SBI की डिजिटल बैंकिंग ऐप है, जिसे 24 नवंबर 2017 को लॉन्च किया गया था। योनो बैंकिंग, लाइफस्टाइल, बीमा, निवेश और खरीदारी की जरूरतों के लिए वन-स्टॉप सल्लूशन है।