विज्ञापन से परेशान है? बिना विज्ञापन खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कानपुर8 मिनट पहले
- कॉपी लिस्ट
नामजद चार आरोपियों में से तीन गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एक की तलाश की जा रही है।
- रसूलाबाद थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद में रविवार रात अपनी प्रेमिका से मिलने आए एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस प्रकरण में प्रेमिका के 4 परिजनों पर केस दर्ज किया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य एक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
महिला के बुलाने पर उसके घर गई थी मृतक
थाना रसूलाबाद के नरखुर्द गांव निवासी एक महिला का प्रेम संबंध गांव के ही बदन सिंह (45) से था। दोनों एक दूसरे से मुलाकात करते रहते थे। रविवार की देर रात महिला ने अपने प्रेमी बदन सिंह को घर पर बुलाया। बदन सिंह आधी रात उसके घर पर पहुंच गया। लेकिन महिला और उसके प्रेमी बदन सिंह को परिजनों ने आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। इसके बाद बदन सिंह को जमकर पीटा गया। फिर मूसल से सिर पर वारकर उसकी हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद खुद सूचना देने पहुंचे आरोपी थे
हत्या करने के बाद परिजन खुद ही चौकी पहुंच गए और पुलिस को अनजान युवक के घर में घुसकर खुद को कमरे में बंद कर लेने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो बदन सिंह का खून से लठपत शव पड़ा था। पुलिस सूचना देने वालों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो एक शख्स टूट गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कबूल नामा के आधार पर पुलिस ने महिला के परिजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य एक की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी है।
नामजद चार आरोपियों में से तीन गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि मृतक व्यक्ति के सिर व शरीर में काफी गंभीर चोटे थीं। उसका गाँव की किसी महिला से उसका प्रेम प्रसंग था। महिला व उसे आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद उसकी हत्या की गई है। नामजद चार आरोपियों में से तीन गिरफ्तार कर लिए गए हैं।