उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं को एक तिहाई से अधिक सीट मिली हैं।
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत आरक्षन सूची: यूपी के पंचायती राज विभाग ने राज्य के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिलेवार आरक्षण सूची जारी कर दी है। जानिए सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर के आरक्षण की सटीक जानकारी।
बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा जारी नई सूची में जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के पद शामिल हैं। इसके अलावा सूची जारी होने के बाद इस पर 2 मार्च से 8 मार्च तक आम जनता की आपत्तियां भी ली जाएंगी। जबकि 15 मार्च को आरक्षण की अतिम सूची जारी होगी। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शासन से आरक्षण की सूची पहले ही जारी हो चुकी है।
गोरखपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों की लिस्ट
गोरखपुर ग्राम पंचायत चुनव 2021 आरक्षण सूची द्वारा द्वारा न्यूज 18 स्क्रिप पर
आरक्षण सूची में बदलाव की उम्मीद कम है
हालांकि, यूपी पंचायत चुनाव की 2 मार्च को जारी हुई पहली सूची और 15 मार्च को फिर से जारी होने वाली अंतिम सूची में बदलाव की उम्मीद बहुत कम है। साफ है कि सीटों में बदलाव होने की संभावना न के बराबर है।
महिलाओं को योगी सरकार ने दी तरजीह
उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी वर्गों में एक तिहाई से अधिक सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस बार फैसला लिया था कि आरक्षण में रोटेशन सिस्टम का पालन किया जाएगा। इसी आधार पर गोरखपुर जिला प्रशासन ने आरक्षण सूची को अंतिम रूप दिया है।