विज्ञापन से परेशान है? बिना विज्ञापन खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लखनऊएक मिनट पहले
- कॉपी लिस्ट
विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ बोलते हैं।
- विधानसभा में बजट पर विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे सीएम योगी
- इस दौरान हंगामा होने पर योगी ने हाथरस कांड के लिए सपा को जिम्मेदार ठहराया
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को विपक्ष ने हाथरस में छेड़खानी का शिकार लड़की के पिता की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले को लेकर जमकर हंगामा किया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस केस के लिए समाजवादी पार्टी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। पूछा कि हर अपराधी के साथ समाजवादी शब्द क्यों जुड़ जाता है? सोशल मीडिया में दिनभर चल रहा था कि ये टोपी वाला कौन है? हाथरस की घटना ने इस टोपी को फिर से कटघरे में खड़ा कर दिया है। कल जो दुर्भायपूर्ण घटना हुई उसमें समाजवादी पार्टी का उन अपराधियों से कोई संबंध नहीं है? उस अपराधी के बैनर-पोस्टल एसपी के नेताओं के साथ लगाए गए हैं। ये क्या साबित करता है?
बजट में हर वर्ग का हिसाब रखा गया था
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बजट पर उठ रहे विपक्ष के सवालों पर जवाब दे रहे थे। लेकिन समाजवादी पार्टी व अन्य विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया। योगी ने कहा कि बजट स्वावलंबन से सशक्तिकरण पर आधारित है। किसान, युवा, कर्मचारी, उद्योग, बेरोजगार सबके लिए बजट में जगह है। 2016 में 3.3% राजकीय कोषीय घाटा था। हम उसको 2.9% तक लाने में सफल रहे। हमने प्रदेश के अंदर फिजूलखर्ची को रोका है। 2016- 17 में फिजूलखर्ची 30% थी, हम इसको 28.1% तक लाने में सफल हुए।
हम वोट के साथ विकास पर भी जोर दे रहे हैं
योगी ने कहा कि सपा के कार्यकाल में प्रदेश के विकास का कोई दृष्टिकोण नहीं था। हमने विकास का रोड मैप बना कर काम किया है। स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भी बजट की बड़ीई की, जिनको राजनीति से लेना देना नहीं है। मुख्यमंत्री सुदर्शन योजना, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित हुए हैं। पिछले चार साल में वे सभी काम जिस तरह से आ रहे हैं जो कई सालों से नहीं हुआ है। हम वोट के साथ विकास पर भी जोर दे रहे हैं।
कभी यूपी बीमारू कहा जाता था
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। क्योंकि 22 करोड़ की आबादी में 2 लाख करोड़ का बजट पहले था। जिससे विकास संभव नहीं था। 2015-16 में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश 14 वें स्थान पर था, आज प्रदेश दूसरे स्थान पर है। हमने लोगो के मन में विश्वास पैदा किया है। 2015-16 में उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था 5 वें नंबर पर थी, जीडीपी 10 लाख 90 हजार करोड़ थी। 4 साल के अंदर उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 4 साल में हमने 21 लाख 73 हजार करोड़ की GDP उत्तर प्रदेश की है। सीएम योगी ने कहा कि 2022 में जब हम वापस आएंगे तो उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।

विधानसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देते हैं।
पहले से हो रही कांट्रैक्ट फॉर्मिंग लेकिन किसी की जमीन नहीं गई
योगी ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिंग का काम लंबे समय से हो रहा है। पहले किसान पत्रों पर लिख कर कॉन्ट्रैक्ट कर लेते थे। फिर से चल रहा है। लेकिन ये सभी में किसान का खेत कभी नहीं गया। समय के साथ सभी को जोड़ने का प्रयास सरकार कर रही है। कई योजनाओं से किसानों की आय बढ़ाई जा रही है। कोरोना काल में भी हमने किसानों के लिए चीनी मीलों को लिया। इस सीजन में हमने 10,757 करोड़ का गन्ना किसानों का भुगतान किया है। ये मिल बेच रहे थे, बंद कर रहे थे, वो किसान हितैषी बन रहे हैं।